Khairagarh News: बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, आंसुओं के बीच निभाया फर्ज… 5 बेटियों ने रच दिया मिसाल, भावुक हुआ पूरा शहर
बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, आंसुओं के बीच निभाया फर्ज… 5 बेटियों ने रच दिया मिसाल…Khairagarh News: Daughters lit the funeral pyre of

Khairagarh News | Image Source | IBC24
- कुम्हारपारा से एक अनोखी और प्रेरणादायक घटना सामने आई है,
- पाँच बेटियों ने यह परंपरा तोड़ते हुए अपने पिता को मुखाग्नि दी,
- उपस्थित लोगों की आंखें नम हो उठीं
खैरागढ़: Khairagarh News: कुम्हारपारा से एक अनोखी और प्रेरणादायक घटना सामने आई है जिसने समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता को चुनौती दी है। सामान्यत: हिंदू परंपरा में पिता की चिता को मुखाग्नि देने का अधिकार केवल पुत्र को होता है लेकिन कुम्हारपारा निवासी राजेश यादव की पाँच बेटियों ने यह परंपरा तोड़ते हुए अपने पिता को मुखाग्नि दी।
Khairagarh News: राजेश यादव जो ग्राम जोरातराई के हाई स्कूल में लिपिक पद पर कार्यरत थे उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें भिलाई स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराए जहां उपचार के दौरान 11 जून बुधवार को उनका निधन हो गया। राजेश यादव का अंतिम संस्कार 12 जून को किल्लापारा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इस दुखद अवसर पर उनकी पाँच बेटियों ने मुखाग्नि दी जिससे उपस्थित लोगों की आंखें नम हो उठीं।
Khairagarh News: बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देते हुए यह साबित कर दिया कि बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। इस साहसिक कदम ने न केवल राजेश यादव के परिवार की परंपरागत सोच को बदल दिया बल्कि समाज को भी एक नई सोच की प्रेरणा दी है। लोगों ने इस पहल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि बेटियाँ भी परिवार की परंपरागत जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: परंपरागत रूप से मुखाग्नि पुत्र को देना माना जाता था, लेकिन अब बेटी भी पिता को मुखाग्नि दे सकती है, जैसा कि कुम्हारपारा में राजेश यादव की बेटियों ने दिखाया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Daughters lit the funeral pyre of their father, fulfilled their duty amidst tears... 5 daughters set an example, the whole city became emotional
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm