Korba Clothes Theft Video: दिनदहाड़े घर के बाहर सूखते कपड़ों की चोरी! अंडरगारमेंट्स तक ले उड़ा चोर, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत
CCTV में चोर की शर्मनाक हरकत कैद…Korba Clothes Theft Video: Thief’s shameful act captured in CCTV! Clothes drying outside the hous

Korba Clothes Theft Video | Image Source | IBC24
- आदर्श नगर कॉलोनी में कपड़ा चोरी की एक चौंकाने वाली घटना
- बाइक सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े बाहर सूख रहे कपड़ों की चोरी,
- घटनाक्रम एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद,
कोरबा: Korba Clothes Theft Video: जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में कपड़ा चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाइक सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े कॉलोनी में घर-घर जाकर बाहर सूख रहे कपड़ों की चोरी की। इस घटना का पूरा घटनाक्रम एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसकी फुटेज अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
Korba Clothes Theft Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक कॉलोनी में घुसते हैं और अलग-अलग घरों के सामने सूख रहे कपड़ों को निशाना बनाते हैं। चोरी किए गए कपड़ों में जींस, शर्ट, टी-शर्ट के साथ-साथ महिलाओं और पुरुषों के अंडरगारमेंट्स भी शामिल हैं। एक युवक को सीसीटीवी कैमरे की जानकारी होने के चलते गमछे से अपना चेहरा ढंकते हुए देखा गया।
Korba Clothes Theft Video: कॉलोनीवासियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार इस प्रकार की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि अब तक किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग सक्रिय हुए और फुटेज को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इन चोरों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में यह घटनाएं घर के अंदर घुसपैठ तक पहुंच सकती हैं। कॉलोनी के लोग इस प्रकार की लगातार हो रही चोरियों से काफी परेशान हैं।
Korba Clothes Theft Video: महिलाओं के कपड़ों और यहां तक कि अंडरवियर तक की चोरी ने लोगों में असुरक्षा की भावना को जन्म दिया है। क्षेत्रीय पार्षद ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कुसमुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। उनका कहना है कि चोरों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है इसलिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। कुसमुंडा पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "कोरबा कपड़ा चोरी वीडियो" एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र, आदर्श नगर कॉलोनी की घटना है जो दिनदहाड़े हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Clothes Theft Video: Thief's shameful act captured in CCTV
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm