Koriya News: आग में जलकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, कारण बना रहस्य, गांव में पसरा मातम
Koriya News: आग में जलकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, कारण बना रहस्य, गांव में पसरा मातम

Koriya News, Koriya fire incident, Baikunthpur fire death, father and son fire death, Koriya district news,
- आग से जलकर पिता और पुत्र की मौत,
- घर के कमरे में ही आग की चपेट में आने से मौत,
- बैकुण्ठपुर के आमापारा गांव की घटना,
कोरिया: Koriya News: जिले के बैकुण्ठपुर इलाके में आग से जलकर पिता और पुत्र की मौत हो गई । घर के कमरे में ही आग की चपेट में आने से मौत हुई है। सोमवार की रात पच्चीस वर्षीय राजू कुर्रे अपने पांच साल के बेटे समर कुर्रे के साथ एक ही कमरे में सोया था।
Koriya News: घटना बैकुण्ठपुर के आमापारा गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली बैकुठपुर की टीम मौके पर पहुँची और विवेचना शुरू की। आमापारा के हरिजन मोहल्ले में रहने वाले पिता पुत्र जलकर पूरी तरह खाक हो गए। आग कैसे लगीं अभी तक यह निकलकर सामने नही आया है । कोरिया जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से पन्द्रह किलोमीटर दूर यह घटना घटी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुँची और हर एंगल से जांच की।
Koriya News:पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मृतक राजू शराबी प्रवृति का था । पति पत्नी में विवाद होता रहता था । एक दिन पहले भी दोनो में विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी घर से अलग पड़ोस में अपने एक बेटे को लेकर सोने चली गई थी । पिता अपने एक बेटे को लेकर घर मे सो रहा था । एसपी रवि कुर्रे का कहना है अभी तक आग कैसे लगी यह सामने नही आ आया है । पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है ।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा बैकुण्ठपुर के आमापारा गांव में हुआ, जहां एक कमरे में आग लगने से 25 वर्षीय राजू कुर्रे और उनके 5 वर्षीय बेटे समर की मौत हो गई। दोनों उस समय एक ही कमरे में सो रहे थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Koriya News: Father and son die a painful death by burning in fire
कोरिया
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm