यहां वैक्सीन लगवाने वालों को फ्री में मिलता है शराब और गांजा, न्यूड क्लब को बदल दिया वैक्सीनेशन सेंटर में

Ads

यहां वैक्सीन लगवाने वालों को फ्री में मिलता है शराब और गांजा, न्यूड क्लब को बदल दिया वैक्सीनेशन सेंटर में

  •  
  • Publish Date - May 24, 2021 / 01:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

अमेरिका में वैक्सीनेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अमेरिका में वैक्सीनेशन के प्रति जागरुकता के लिए अमेरिकी प्रशासन कई उपाय भी कर रहा है। वैक्सीन लगवाने पर लोगों को गेम्स की टिकट, बीयर, फ्री गांजा तक दिया जा रहा है। वहीं अमेरिका प्रशासन ने इसमें और तेजी लाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। अमेरिका में एक शहर  में एक अनोखा प्रयोग किया गया है। यहां स्ट्रिप और न्यूड क्लब में ही वैक्सीनेशन सेंटर बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें: थप्पड़बाज कलेक्टर के बाद डंडे बरसाने वाले TI पर गिरी गाज, कोतवाली थाने से हटाए गए बसंत खलखो

अमेरिका के इस शहर में एक न्यूड-स्ट्रिप क्लब में टीकाकरण केंद्र बनाने की जमकर तारीफ भी हो रही है। लास वेगास में लैरी फ्लायन्ट हसलर नाम के इस क्लब को लेकर साउथ नेवादा हेल्थ डिस्ट्रिक्ट की प्रमुख नर्स अधिकारी ने बताया कि लोगों को टीकाकरण के लिए जागरुक करने के लिए ये कदम उठाया है।

Read More: 20 दिन के भीतर जारी होगा 12वीं बोर्ड का टाइम टेबल, शिक्षा बोले- कलंक न बन जाए जनरल प्रमोशन, परीक्षा जरूरी

इस क्लब में काम करने वाली महिलाएं, डांसर्स और मॉडल्स टीकाकरण के लिए यहां आने वाले लोगों को प्रेरित करती हैं। दिन में ये जगह वैक्सीनेशन सेंटर होता है तो शाम को ये सेंटर एक बार फिर स्ट्रिप और न्यूड क्लब में बदल जाता है।