लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत

Ads

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 02:47 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 02:47 PM IST

लखनऊ, सात अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर मार्ग के पास हुई।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। इस दौरान कार पूरी तरह जल गई थी।

पुलिस ने बताया कि कार में बुरी तरह जला हुआ शव मिला, जिसकी शिनाख्त मुश्किल थी। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान लखनऊ के विकास नगर इलाके में खुर्रम नगर की साकेत विहार कॉलोनी निवासी अल्माश हक (32) के तौर पर हुई।

कार अल्माश के नाम पर ही पंजीकृत थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर पायी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

भाषा आनन्द गोला

गोला