Shubman Gill Injury: BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल बाहर, श्रीलंका दौरे के बीच आई बड़ी खबर

Ads

Shubman Gill Injury: BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल बाहर, श्रीलंका दौरे के बीच आई बड़ी खबर

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 10:20 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 02:07 PM IST

Shubman Gill Injury: BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल बाहर, श्रीलंका दौरे के बीच आई बड़ी खबर /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • अभ्यास के दौरान शुभमन गिल की दाहिनी अनामिका उंगली में चोट लगी
  • एहतियात के तौर पर गिल अभ्यास मैच के पहले दिन नहीं खेलेंगे
  • गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं

कोलंबो। Shubman Gill Injury: दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल शुक्रवार को यहां एसएलसी इलेवन (India vs Sri Lanka) के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि अभ्यास के दौरान उनकी दाहिनी उंगली में चोट लग गई है।

केएल राहुल करेंगे कप्तानी

गिल को गुरूवार को यहां अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल (KL Rahul Captain) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। एसएलसी इलेवन ने इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill Injury Update) की दाहिनी अनामिका उंगली में गुरूवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई। एहतियात के तौर पर वह एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।’’बोर्ड ने कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।’’

Shubman Gill Injury भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के इसी मैदान पर होगा।

 

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल को चोट कैसे लगी?

बीसीसीआई के अनुसार, गुरुवार के अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल की दाहिनी हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लगी।

क्या शुभमन गिल अभ्यास मैच खेल रहे हैं?

नहीं। एहतियात के तौर पर उन्हें एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन आराम दिया गया है।

गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी कौन कर रहा है?

शुभमन गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

क्या शुभमन गिल पहले टेस्ट में खेलेंगे?

फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। पहले टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर आधिकारिक फैसला मेडिकल आकलन के बाद लिया जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कब से शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा।