लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Ads

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 02:54 PM IST

लखनऊ, सात अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक कार से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आशियाना थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे पर खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार से दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो उसके भीतर एक युवक का शव मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रायबरेली जिले के निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह (36) के रूप में हुई है। वह लखनऊ में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार, उसकी कार बुधवार शाम से ही उसी स्थान पर खड़ी थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस के अनुसार, ज्ञानेन्द्र सिंह ऋण एवं वित्तीय लेन-देन से संबंधित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

भाषा आनन्द खारी

खारी