BrahMos: जमीन, हवा और समंदर से लॉन्च हो सकती है ‘ब्रह्मोस’, रक्षा मंत्री ने किया प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन, कहा – ‘देश चलता रहेगा, काम..’
BrahMos: जमीन, हवा और समंदर से लॉन्च हो सकती है ‘ब्रह्मोस’, रक्षा मंत्री ने किया प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन, कहा – ‘देश चलता रहेगा, काम..’

BrahMos/Image Credit: IBC24
- ब्रह्मोस परीक्षण केंद्र का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया वर्चुअल उद्घाटन
- सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल है ब्रह्मोस
- दुश्मनों पर कहर बरपाती है ब्रह्मोस: राजनाथ
BrahMos: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी’ का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। बता दें कि, ब्रह्मोस टेस्टिंग फैसिलिटी लखनऊ में बनी है। ब्रह्मोस सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल है। ये जमीन, हवा और समंदर से लॉन्च हो सकती है। इतना ही नहीं ब्रह्मोस की मारक क्षमता 290 से 400 किमी है।
Read More: Amitabh Bachchan: “है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया“.. Operation Sindoor पर अब जाकर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, पीएम मोदी की जगह लिखा "…."
ब्रह्मोस परीक्षण केंद्र का उद्घाटन कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'आज का दिन शक्ति की आराधना का है। ब्रह्मोस दुश्मनों पर कहर बरपाती है। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, देश चलता रहेगा, काम नहीं रुकेगा। तय समय में लक्ष्य हासिल करना जरूरी है और हमने रक्षा क्षेत्र में लक्ष्य पूरा किया है। भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लांच किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया। '
Read More: Train Cancelled: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी खबर.. रद्द हुई छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें, सफर पर निकलने से पहले देख लें लिस्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है। आतंकवाद के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के ख़िलाफ़ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ़ प्रभावी कारवाई करेगा।'
ब्रह्मोस की प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह || LIVE@rajnathsingh | #RajnathSingh | @BJP4India
— IBC24 News (@IBC24News) May 11, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।
Web Title: Defense Minister Rajnath Singh inaugurated the Brahmos test center
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm