Prescriptions in Hindi: अब हिंदी में लिखी जाएगी मेडिकल पर्ची.. हर कोई पढ़ सकेगा दवाओं के नाम, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा खत
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से मरीजों की पर्चियों पर दवाओं और मेडिकल जांचों के नाम हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखने की अपील …

Prescriptions Written in Hindi in Uttar Pradesh
- डॉक्टरों से हिंदी में पर्ची लिखने की अपील
- दवाओं और जांचों के नाम देवनागरी में
- मरीजों से स्थानीय भाषा में संवाद पर जोर
Prescriptions Written in Hindi in Uttar Pradesh: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से मरीजों की पर्ची पर दवाओं और मेडिकल जांचों के नाम हिंदी में लिखने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे मरीजों को यह समझने में आसानी होगी कि उन्हें कौन-सी दवा दी गई है और कौन-कौन सी जांच कराने को कहा गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मरीजों से हिंदी में संवाद की अपील
ब्रजेश पाठक ने डॉक्टर्स से यह भी कहा कि वे मरीजों से उनकी मातृभाषा और स्थानीय बोलियों में बातचीत करें। उन्होंने भोजपुरी और अवधी जैसी भाषाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि अपनी भाषा में चिकित्सकीय सलाह मिलने से मरीज इलाज और डॉक्टर की बात को ज्यादा आसानी से समझ सकते हैं।
हिंदी में लिखी दवाओं को देंगे प्राथमिकता
Prescriptions Written in Hindi in Uttar Pradesh: डॉक्टर्स के नाम अपनी अपील में पाठक ने कहा कि वह यह आग्रह केवल उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नहीं बल्कि हिंदी के प्रति लगाव रखने वाले भारतीय के तौर पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर वे उन दवाओं को प्राथमिकता देंगे, जिनके नाम हिंदी में लिखे होंगे।
डॉक्टर-मरीज के बीच भरोसा बढ़ाने पर जोर
पाठक ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में स्थानीय और लोकभाषाओं के इस्तेमाल से मरीज डॉक्टर की सलाह और उपचार को बेहतर ढंग से समझ सकेगा। इससे डॉक्टर और मरीज के बीच संवाद की दूरी कम होने के साथ विश्वास भी मजबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि इलाज केवल दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज का डॉक्टर की बात को समझना और उस पर भरोसा करना भी महत्वपूर्ण है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल का दिया संदेश
Prescriptions Written in Hindi in Uttar Pradesh: डिप्टी सीएम ने भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए भारतीय भाषाओं, खासकर हिंदी, के अधिक प्रयोग का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेशों में भी हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में संवाद किया जाता है।
लखनऊ
ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से किया हिंदी में दवा लिखने का आग्रह।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले,दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखें।
मरीज को पता होना चाहिए कि वह कौन सी दवा ले रहा है:ब्रजेश पाठक।
हिंदी में लिखी दवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।… pic.twitter.com/AjB0d6pSGX
— Ashutosh shukla (@Ashu9621101476) September 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने दवाओं और जांचों के नाम हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखने की अपील की।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Prescriptions in Hindi: Brajesh Pathak Appeals to Doctors to Write Medicine Names in Hindi
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर
01 Oct 2026 | 12:26 pmजीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार
01 Oct 2026 | 11:56 amए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 11:55 amपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 amमनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
01 Oct 2026 | 11:45 amजेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई
01 Oct 2026 | 11:39 amखबर जीएसटी संग्रह
01 Oct 2026 | 11:39 amअनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे
01 Oct 2026 | 11:25 am