Reported By: Indresh Suryavanshi
,Ujjain Crime News/Image Credit: IBC24.in
Ujjain Crime News: उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध चारधाम मंदिर से जुड़े महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी सहित एक अन्य आरोपी को आश्रम में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। (Ujjain Crime News) इसके बाद पुलिस ने साध्वी और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाकाल थाना के थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि, रविवार को रंगपंचमी के मौके पर सूचना मिली थी कि, दत्त अखाड़ा परिसर में महंत आनंदपुरी महाराज ने कुछ लोगों को पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज और पूछताछ में सामने आया कि, बनारस निवासी एक महिला को पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी और युवक घनश्याम पटेल ने साजिश में शामिल किया था। दोनों मिलकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार साध्वी मंदाकिनी पुरी पहले भी एक मामले में जेल जा चुकी है।
बनारस निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि, कुछ समय पहले वह उज्जैन आई थी, जहां उसकी मुलाकात मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल से हुई थी। 27 फरवरी 2026 को घनश्याम पटेल उससे मिलने बनारस पहुंचा था। उसने महिला को 50 हजार रुपए देने का लालच दिया और उज्जैन आकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद (Ujjain Crime News) महाराज के खिलाफ झूठा रेप केस दर्ज कराने के लिए कहा। महिला के अनुसार मना करने पर उसे धमकी दी गई कि उज्जैन प्रवास के दौरान साध्वी ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए हैं। यदि वह उनकी बात नहीं मानेगी तो फोटो सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। महिला ने बताया कि डर के कारण वह घनश्याम पटेल के संपर्क में रही। बाद में घनश्याम ने उसके बेटे के मोबाइल पर 2000 रुपए भेजे और बनारस से उज्जैन आने के लिए संजय ट्रैवल्स से टिकट भी कराई।
Ujjain Crime News: 8 मार्च को रंगपंचमी के दिन आरोपी घनश्याम पटेल अपने साथियों के साथ उज्जैन के दत्त अखाड़ा परिसर पहुंचा। आरोप है कि यहां वह महिला के बयान रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान आनंदपुरी महाराज, पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और तत्काल उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को अवगत कराया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
पूछताछ और महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी निवासी गढ़कालिका और (Ujjain Crime News) घनश्याम पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार मामले की जांच जारी है और कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जो महिलाओं का इस्तेमाल कर साधु-संतों को झूठे मामलों में फंसाने का काम करते थे।
Ujjain Crime News: एफआईआर दर्ज होने के बाद घनश्याम पटेल ने महिला के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिनमें वह महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। साथ ही उसने एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि महिला का इंटरव्यू प्रसारित न करने और एक लाख रुपए की कथित एक्सटॉर्शन राशि न देने के कारण उसके खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है। पटेल ने यह भी कहा कि उसने वीडियो को एविडेंस एक्ट की धारा 64C के सर्टिफिकेट के साथ प्रस्तुत किया है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-