Shivpuri Road Accident News: तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की हुई मौत, एक अन्य की हालत गंभीर, कैसे हुआ भीषण हादसा, जानें यहां

Ads

Shivpuri Road Accident News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 03:46 PM IST

Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive

HIGHLIGHTS
  • ध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई है।
  • खाद से भरे ट्रक के ऑटो पर पलटने से ये हादसा हुआ।

Shivpuri Road Accident News: शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया । सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सिरसौद थाने के टोहरा गांव के पास हुआ। (Shivpuri Road Accident News) यहां एक ऑटो पर खाद से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई और 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस की टीम ने चारो मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की हुई मौत

Shivpuri Road Accident News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। (Shivpuri Road Accident News)  मृतकों की पहचान वीरेंद्र, राजेश्वरी, अंबेश, राजो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, यह लोग ऑटो से राजगढ़ जा रहे थे कि तभी सिरसौद थाने के पास पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की जांच में जुटी है।

इन्हे भी पढ़ें:-