Dhar Road Accident News/Image Credit: AI
Dhar Road Accident News: धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास करीब दोपहर एक बजे रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, वैन के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं इस भीषण हादसे में वैन में सवार सभी 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए बदनावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक गुजरात के वडोदरा के रहने वाले थे और उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद वैन से गुजरात लौट रहे थे। (Dhar Road Accident News) इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रॉले ने उनकी वैन को टक्कर मार दी।
Dhar Road Accident News: हादसा इतना भीषण था कि, युवकों के शव वैन में बुरी तरह फंस गए थे। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। करीब 10 मिनट में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से वैन की खिड़की का कांच तोड़कर शवों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद सहित पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को गुजरात में हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-