केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अप्रैल को करेंगे भोपाल का दौरा, तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में होंगे शामिल

Ads

  •  
  • Publish Date - April 20, 2022 / 04:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

भोपाल । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अप्रैल भोपाल का दौरा करेंगे। वो 22 अप्रैल को जंबूरी मैदान में होने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था की कमान SPG ने संभाली ली है।

ये भी पढ़ें : Weather Alert : प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में आज हो सकती बारिश, लू के थपेड़ों से मिलेगी राहत

केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में साढ़े 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।  एयरपोर्ट से लेकर CAPT, लालपरेड, जंबूरी मैदान, सीएम हाउस पर जवानों की तैनाती रहेगी। SPG की टीम ने जंबूरी मैदान, हेलीपैड, सीएपीटी पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, इन पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल

एसपीजी कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड की सुरक्षा की जिम्मेदारी देख रही है। बीजेपी मुख्यालय से लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती  की गई है। ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी सर्विलेंस से नजर रखी जाएगी। जिला पुलिस, QRF, SAF, STF समेत पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात रहेंगे 3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। एक लाख से ज्यादा लोगों की आमद को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है।