मप्र के इंदौर में एक महिला के पेट से फुटबॉल के आकार की गांठ निकाली गई

मप्र के इंदौर में एक महिला के पेट से फुटबॉल के आकार की गांठ निकाली गई

मप्र के इंदौर में एक महिला के पेट से फुटबॉल के आकार की गांठ निकाली गई
Modified Date: May 22, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: May 22, 2026 7:00 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 मई (भाषा) इंदौर के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने अलग-अलग स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रही 48 वर्षीय एक महिला के पेट से फुटबॉल के आकार की करीब तीन किलोग्राम वजनी गांठ निकालकर उसे नया जीवन दिया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘केयर सीएचएल हॉस्पिटल’ के तंत्रिका रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोरंजन बरनवाल ने बताया कि महिला तेज पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी।

उन्होंने कहा,‘‘जांच में महिला के पेट में बड़ी फाइब्रॉइड (गांठ) होने का पता चला। मामला इसलिए भी जटिल था क्योंकि चार महीने पहले मरीज को दिमाग से जुड़ी एक गंभीर समस्या हो चुकी थी।’’

बरनवाल ने कहा कि चिकित्सकों के दल ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट से करीब तीन किलोग्राम वजनी गांठ को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया जिसका आकार फुटबॉल जैसा था।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

भाषा हर्ष

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में