भोपाल। B Pharma Student Suicide case : राजधानी में बी फार्मा के एक छात्र ने खौफनाक तरीके से सुसाइड की वारदात को अंजाम दिया है। छात्र ने पहले अपने दोनों हाथों को छिले हुए इलेक्ट्रिक वायर से बांधा, फिर प्लग में तार लगाकर झाडू से स्विच ऑन कर दिया। वहीं करंट लगने से छात्र छटपटाने लगे। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः सारा अली खान ने एक बार फिर छोटे कपड़ों में बिखेरा जलवा
B Pharma Student Suicide case : यह घटना शहर के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र सीहोर का हरने वाला था। यहां भोपाल के नीलबढ़ इलाके में किरए में रहकर बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इसी साल बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली थी। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते छात्र ने खुदकुशी कर ली।
यह भी पढ़ेंः इस राज्य ने पेट्रोल-डीजल कारों पर लगाया प्रतिबंध, सिर्फ क्लीन एनर्जी कार को अनुमति
B Pharma Student Suicide case : बताया जा रहा है कि पुलिस ने गेट तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची। जहां छात्र जमीन पर मृत मिला। उसके दोनों हाथ में तार बंधे हुए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र ने हाथ में तार बांधकर उसे बिजली के प्लग से लगा दिया। इसके बाद झाड़ू से स्वीच चालू कर दिया था। करंट से उसकी मौत हो गई। हालांकि, छटपटाहट से प्लग से तार निकल गए थे। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ेंः शर्मनाक! सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु को चूहों ने कुतरा! मौत होने के बाद मचा हड़कंप