मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ अभयारण्य में एक बाघ मृत मिला, बचाए गए तेंदुए की मौत

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ अभयारण्य में एक बाघ मृत मिला, बचाए गए तेंदुए की मौत

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ अभयारण्य में एक बाघ मृत मिला, बचाए गए तेंदुए की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: January 29, 2022 5:45 pm IST

उमरिया (मध्य प्रदेश), 29 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में एक बाघ मृत मिला। वहीं, अभयारण्य में बचाए गए एक तेंदुए की भी मौत हो गई है। वन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अभयारण्य के क्षेत्र संचालक बी एस अन्नागेरी ने बताया कि धमोखर रेंज में शुक्रवार को एक बाघ का शव मिला। वहीं, पनपथा रेंज के कोर एरिया में एक तेंदुए की बचाव अभियान के बाद मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाघ की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

अन्नागेरी ने कहा कि अधिकारियों को बृहस्पतिवार को सूचना मिली की कि पनपथा रेंज में एक तेंदुआ बाड़ में फंस गया है। उस समय पशु चिकित्सक नौरादेही अभयारण्य में एक हाथी के स्थानांतरण के लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि बचाव के बाद जंगल में छोड़ते समय तेंदुए की मौत हो गयी। अन्नागेरी ने कहा कि अंदरुनी चोट की वजह से तेंदुए की मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों जानवरों के शवों का राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा निर्देशों के अनुसार निस्तारण कर दिया गया।

भाषा सं दिमो आशीष

आशीष


लेखक के बारे में