Vaishali Thakkar suicide case
इंदौरः Vaishali Thakkar Suicide Case update एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पड़ोस के रहने वाले राहुल नलवानी और उसकी पत्नी दीक्षा एक्ट्रेस को प्रताड़ित कर रहे थे। एक्ट्रेस ने आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइट नोट में दोनों के नाम का भी जिक्र भी किया है।
Read More : AC ब्लास्ट करने के बाद मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
Vaishali Thakkar Suicide Case update दरअसल, राहुल नलवानी वैशाली से एकतरफा प्यार करता था। अगले महीने 18 तारीख को वैशाली की शादी होने वाली थी। इसी कारण राहुल नलवानी और उसकी पत्नी दीक्षा उन्हें प्रताड़ित करते थे। राहुल नलवानी ने वैशाली की इंगेजमेंट तुड़वाने का भी प्रयास किया था। इसी कारण एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मानसिक प्रताड़ित थी। बताया जा रहा है कि राहुल नलवानी और वैशाली ठक्कर के परिवार के बीच व्यापारिक संबंध भी है।
बता दें कि पॉपुलर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आज फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। 30 साल की वैशाली का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला। उन्हें स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संजना के रोल से भी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी।