नूपुर शर्मा टिप्पणी विवाद में समर्थन करने पर युवक पर किया प्राणघातक हमला, 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Nupur Sharma controversy : यहां मोहम्मद पैगंबर को लेकर नुपूर शर्मा टिप्पणी विवाद में समर्थन करने की बात लेकर खासा बवाल मच गया।
आगर- मालवा। Nupur Sharma controversy : यहां मोहम्मद पैगंबर को लेकर नुपूर शर्मा टिप्पणी विवाद में समर्थन करने की बात लेकर खासा बवाल मच गया। एक वर्ग विशेष के युवकों ने एक 26 वर्षीय युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस घटना से शहर में दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल को ‘गोली मारिए’! यहां केरोसीन भी पहुंचा 100 रुपए के पास, लोगों का जीना हुआ मुहाल
मामले को लेकर बजरंग दल एवं विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से SP कार्यालय का घेराव किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी पक्ष के 13 लोगों के विरूद्ध प्राणघातक हमला और बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शहर में बतौर एहतियातन भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें : सड़क पर ही शुरू हो गई दो मॉडल, करने लगी ऐसा काम, भड़की महिला ने सिखाया सबक
एसपी का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। बताया जाता है कि आयुष माली नामक एक युवक ने नूपुर शर्मा की किसी टिप्पणी को लेकर समर्थन किया था, तभी से वर्ग विशेष के कुछ लोग उससे नाराज चल रहे थे। बुधवार को मौका पाते ही उस पर प्राणघातक हमला कर दिया।

Facebook


