Appointment to Authorities in MP: MP के दो प्राधिकरणों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सदस्यों के नामों का भी हुआ ऐलान
MP के दो प्राधिकरणों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Appointment of Chairpersons for two MP Authorities
- रतलाम विकास प्राधिकरण में मनोहर पोरवाल बने अध्यक्ष
- चित्रकूट विकास प्राधिकरण की कमान विजय यादव को
- ग्वालियर और उज्जैन में भी पहले हो चुकी हैं महत्वपूर्ण नियुक्तियां
भोपाल। Appointment to Authorities in MP: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य सरकार ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां की है। मनोहर पोरवाल को रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ गोविंद काकाड़ी और प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्राधिकरण में पांच अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा विजय यादव को चित्रकूट विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Appointment to Authorities in MP: बता दें कि इससे पहले सरकार ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों ने नियुक्ति की थी। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर मधुसूदन सिंह भदौरिया की नियुक्ति की गई है। वहीं, सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के अध्यक्ष पद पर रविंद्र सोलंकी को नियुक्त किया गया है। मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पांच अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Bhind BJP Neta Viral Video: शादी में जाना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, घेरकर ऐसी डिमांड करने लगे लोग, इतने घंटे तक चला हंगामा
CGBSE Class 10th Result: बोर्ड रिजल्ट में इस जिले की बेटी ने बढ़ाया मान! 10वीं मेरिट में लाया ये स्थान, इन्हें दिया अपनी सक्सेस का क्रेडिट - West Bengal Second Phase Voting: प. बंगाल में दूसरे चरण में भी बम्पर वोटिंग पर नहीं टूटा पहले फेज का रिकॉर्ड.. 92% से ज्यादा महिलाओं ने किया वोट, देखें ECI के आंकड़े
- Hata Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार… 11 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने मिलकर किया रेप, झकझोर देगी इस जिले में हुई ये वारदात

Facebook


