धर्मशाला/जबलपुर। जैक रायफल में पदस्थ सेना के जवान ने अपनी पत्नी के संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर बरामद किया। वहीं अभी तक मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।
यह भी पढ़ें : मिशन क्राइम फ्री एमपी, CM की दो टूक, ‘बनाएं अपराध मुक्त प्रदेश’, जनता को इस कवायद का कितना मिलेगा लाभ?
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले निवासी जवान यहां जबलपुर में ही जैक रायफल में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि सिपाही पंकज सिंह बिना किसी सूचना के जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो जानने साथ जवान घर पहंचे तो पति पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी हुई।
यह भी पढ़ें : शहर संग्राम की बिसात, बीजेपी-कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की कवायद, किसका फॉर्मूला ज्यादा है पुख्ता?
इस घटना के बाद आर्मी ऑफिसर्स और पुलिस भी उनके सरकारी क्वार्टर पर पहुंची जहां उनके शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। बताया जा रहा है कि पंकज और सुनीता की एक साल पहले ही शादी हुई थी और दोनों कुछ महीनों पहले यहां आकर रहने लगे थे। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : शहर संग्राम की बिसात, बीजेपी-कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की कवायद, किसका फॉर्मूला ज्यादा है पुख्ता?