Vande Bharat: मौलाना का बयान, घर वापसी का फरमान! जर्जिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण को बताया 5 वक्त का नमाजी, बागेश्वर बाबा ने दे दी ये चेतावनी
Bageshwar Baba On Maulana Jarjis Ansari: धीरेंद्र शास्त्री ने मौलाना जर्जिस अंसारी को उनके भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए बयान पर नसीहत दी है।
Bageshwar Baba On Maulana Jarjis Ansari/Image Credit: AI
- मौलाना जर्जिस अंसारी ने भगवान श्री कृष्ण को बताया 5 वक्त का नमाजी।
- मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है।
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौलाना जर्जिस अंसारी पर जमकर बरसे हैं।
Bageshwar Baba On Maulana Jarjis Ansari: भोपाल: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यूपी के इटावा में रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी को उनके भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए बयान पर नसीहत दी है। जर्जिस अंसारी ने बीते दिनों भगवान श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताकर बड़े विवाद को जन्म दे दिया था।
धीरेंद्र शास्त्री तेलंगाना के शमशाबाद में 17 जुलाई से हनुमान कथा कर रहे हैं। जर्जिस अंसारी के इस बयान पर कथा के दौरान बागेश्वर बाबा जमकर बरसे।
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान को लेकर हिंदूवादी संगठन भी मुखर है। (Bageshwar Baba On Maulana Jarjis Ansari) वहीं राष्ट्रीय संत स्वर्गीय भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख ने भी इस बयान को घोर आपत्तिजनक बताते हुए हीरानगर थाने को लिखित शिकायत की है और FIR दर्ज करने की मांग की है।
Bageshwar Baba On Maulana Jarjis Ansari: डॉ आयुषी देशमुख का कहना है कि, अगर कोई भी व्यक्ति हिंदू धर्म या भगवान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिसमें किसी भी धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो, जिसने ये बयान दिया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर सियासत और संग्राम नया नहीं है, (Bageshwar Baba On Maulana Jarjis Ansari) लेकिन भगवान कृष्ण को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान ने एक बार फिर देश में आस्था और अभिव्यक्ति की सीमा पर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि ये विवाद केवल बयानबाजी तक सीमित रहता है या फिर मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होती है?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: बयानों वाला तूफान.. अविश्वास प्रस्ताव पर घमासान, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की कोशिश, बयान युद्ध में कौन किस पर पड़ा भारी?
- शह मात The Big Debate: एमपी में UCC नही दूर.. विपक्ष के विरोधी सुर! एक्शन मोड में मोहन सरकार, क्या कैबिनेट की बैठक में UCC को मिलेगी हरी झंडी?
- Raipur Five Death Case: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत.. कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा फैसला.. अब इस तरीके से होगी पूरे मामले की गहराई से जाँच..

Facebook


