Balaghat Murder Case: प्रेमी ने की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, कार में घुमाने ले गया फिर ब्लेड से काटा गला, पुलिस से बचने रची ये खौफनाक साजिश

Ads

Balaghat Murder Case: प्रेमी ने की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, कार में घुमाने ले गया फिर ब्लेड से काटा गला, पुलिस से बचने रची ये खौफनाक साजिश

  • Reported By: Hiten Chauhan

    ,
  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 07:46 AM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 07:49 AM IST

Balaghat Murder Case: प्रेमी ने की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, कार में घुमाने ले गया फिर ब्लेड से काटा गला, पुलिस से बचने रची ये खौफनाक साजिश /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बालाघाट में 23 वर्षीय युवती की हत्या का खुलासा, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
  • आरोपी पर कार में ब्लेड से गला काटकर हत्या करने और शव नहर में फेंकने का आरोप
  • पुलिस ने कार, ब्लेड, रक्तरंजित कपड़े और मृतिका का सामान बरामद किया

बालाघाट। Balaghat Murder Case: बालाघाट के वारासिवनी में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 5 अगस्त को डोंगरगांव में नहर से 23 वर्षीय युवती का शव मिला था। जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और दुष्कर्म केस में राजीनामे के दबाव के चलते आरोपी ने युवती की हत्या की। नागपुर से साथ लाकर कार में ब्लेड से गला काटा और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार और ब्लेड समेत अन्य सामान जब्त किया है।

नहर में मिली युवती की लाश

Balaghat Crime News जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को डोंगरगांव में पुलिया के पास नहर में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर पहचान के प्रयास किए, जिसके बाद मृतिका की पहचान विनती उर्फ खुशबू डहरवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी खमरिया के रूप में हुई। जांच में मृतिका के चचेरे भाई ने संतोष ठाकरे, निवासी सरंडी पर संदेह जताया। तलाश के दौरान आरोपी सांवगी के जंगल में मिला।

आरोप ने इस बात पर की हत्या

Balaghat Murder Case पुलिस के मुताबिक (Madhya Pradesh Crime News) आरोपी का मृतिका से प्रेम प्रसंग था और आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। इसके बाद मृतिका ने उसके खिलाफ सिवनी महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी राजीनामे का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती तैयार नहीं हुई।

नागपुर से कार में साथ लाया, फिर कर दी हत्या

Balaghat Murder Case 31 जुलाई को आरोपी उसे नागपुर से साथ लेकर निकला और 4 अगस्त को कार में ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। शव कायदी के पास नहर में फेंकने के बाद आरोपी कार को गोंदिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार, ब्लेड, रक्तरंजित कपड़े, मृतिका के कपड़े और बैग बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें

बालाघाट में युवती की हत्या कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार आरोपी युवती को कार में अपने साथ लेकर गया और कार में ही ब्लेड से उसका गला काटकर हत्या कर दी।

मृतिका की पहचान क्या है?

मृतिका की पहचान 23 वर्षीय विनती उर्फ खुशबू डहरवाल के रूप में हुई है, जो खमरिया की निवासी थी।

हत्या का कारण क्या बताया गया है?

पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और पहले दर्ज दुष्कर्म मामले में राजीनामा करने का दबाव हत्या की वजह बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी को कहां से पकड़ा?

पुलिस ने आरोपी को सांवगी के जंगल से गिरफ्तार किया।

आरोपी से क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने कार, ब्लेड, रक्तरंजित कपड़े, मृतिका के कपड़े और बैग समेत अन्य सामान बरामद किया है।