Bargi Cruise Accident Update : क्रूज हादसे से उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पति-पत्नी समेत इतने लोगों की मौत, दो के शव बरामद, इतने अभी भी लापता

Ads

Bargi Cruise Accident Update : क्रूज हादसे से उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पति-पत्नी समेत इतने लोगों की मौत, दो के शव बरामद, इतने अभी भी लापता

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 06:05 PM IST

Bargi Cruise Accident Update/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बरगी बांध क्रूज हादसे में 9 लोगों की मौत, 6 अब भी लापता
  • तमिलनाडु के एक ही परिवार के 5 सदस्य हादसे का शिकार
  • तेज तूफान के कारण क्रूज असंतुलित होकर हुआ हादसा

Bargi Cruise Accident Update : जबलपुर बरगी बांध में गुरुवार को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने 9 लोगों की जान ले ली। अचानक आए इस तूफान से देखते ही देखते कई जिंदगियां पानी में समा गईं। हादसे (Bargi Cruise Accident Update) के बाद पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है, कई मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है, वहीं 6 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, दो के शव बरामद

बरगी डैम क्रूज हादसे (Bargi Cruise Accident Update) में दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस हादसे में तमिलनाडु के एक ही परिवार के पांच सदस्य इसकी चपेट में आ गए। त्रिचनापल्ली के रहने वाले कामराज आर, उनका बेटा और भतीजा अभी भी लापता हैं, जबकि उनकी पत्नी और भाभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।

परिवार के साथ गया था घूमने

बताया जा रहा है कि कामराज आर जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ घूमने के लिए बरगी डैम (Bargi Cruise Accident Update) पहुंचे थे। खुशियों भरा यह सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। कामराज के साथ काम करने वाले उनके साथियों ने बताया कि कामराज बेहद सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। परिवार से उनका गहरा लगाव था और वे अक्सर अपने बच्चों के बारे में बातें किया करते थे। हादसे की खबर मिलते ही फैक्ट्री और उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

ये भी पढ़ें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बरगी क्रूज हादसा कब और कहाँ हुआ?

यह हादसा जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार को हुआ।

इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

क्या किसी एक परिवार के लोग भी प्रभावित हुए हैं?

हाँ, तमिलनाडु के एक ही परिवार के 5 सदस्य इस हादसे की चपेट में आए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन कौन कर रहा है?

पुलिस और SDRF (State Disaster Response Force) की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।

हादसे का मुख्य कारण क्या था?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अचानक आए तेज तूफान और खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ।

शीर्ष 5 समाचार