Barwani Triple Talaq Case : दो बेटियां होने के बाद पति करता था इस चीज़ की डिमांड, तंग आकर मायके गई तो दे दिया तीन तलाक

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में दो बेटियों के जन्म से नाराज़ पति ने पत्नी को पहले फ़ोन पर तीन तलाक दिया, फिर परिवार के सामने दोबारा तलाक-तलाक-तलाक कहकर रिश्ता खत्म करने की बात कही। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Barwani Triple Talaq Case : दो बेटियां होने के बाद पति करता था इस चीज़ की डिमांड, तंग आकर मायके गई तो दे दिया तीन तलाक

Barwani Triple Talaq Case / Image Source : IBC24

Modified Date: April 2, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: April 2, 2026 4:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दो बेटियों के जन्म के बाद पति और सास महिला को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
  • ईद के दूसरे दिन पति ने पत्नी को फ़ोन पर तीन तलाक दे दिया।
  • पुलिस ने पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

बड़वानी : Barwani Triple Talaq Case  मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले से तीन तलाक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो बेटियों के होने की वजह से पति ने अपनी पत्नी को फ़ोन कर तीन तलाक दे दिया। इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो बेटियों के होने के बाद शुरू किया परेशान करना

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बड़वानी जिले के राजपुर का है। महिला ने बताया कि उसका निकाह 8 जनवरी 2023 को राजपुर निवासी जाहिद के साथ हुआ था। triple talaq news शादी के एक साल बाद उसे पहली बेटी 2024 में हुई और दूसरी बेटी 2025 में हुई। दूसरी बेटी होने के बाद पीड़िता के पति और सास उसे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे क्योंकि उन्हें बेटा चाहिए था।

सबके सामने भी दिया तलाक

पति और सास की इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता अपने मायके चली गई। ईद के दूसरे दिन उसके पति ने फ़ोन पर उसे तलाक दे दिया। इस पूरे मामले की सूचना जब पीड़िता के पिता और भाई को चली तो वह उसे समझाने के लिए उसके घर गए। इसी दौरान जाहिद आवेश में आ गया और उसने सबके सामने मौखिक रूप से फिर से तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया। इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.