Madhya Pradesh News : निर्मोही माँ-बाप की घिनौनी करतूत! अपनी ही तीन घंटे की बच्ची के साथ किया कांड, मजदूर ने समय रहते बचाई जान

पलसूद नगर के काकाभेरू रोड स्थित खेत में नवजात बालिका लावारिस हालत में मिली। समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Madhya Pradesh News : निर्मोही माँ-बाप की घिनौनी करतूत! अपनी ही तीन घंटे की बच्ची के साथ किया कांड, मजदूर ने समय रहते बचाई जान

Madhya Pradesh News / Image Source : IBC24

Modified Date: December 17, 2025 / 11:22 am IST
Published Date: December 17, 2025 11:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • पलसूद के खेत में नवजात बालिका लावारिस हालत में मिली।
  • स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
  • नवजात बालिका स्वस्थ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Madhya Pradesh News :  बड़वानी : मध्य प्रदेश के पलसूद नगर से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। काकाभेरू रोड स्थित एक खेत में एक नवजात बालिका लावारिस अवस्था में मिली। नवजात के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नवजात बालिका को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

खेत में पड़ी थी नवजात

Madhya Pradesh News :  मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पलसूद के काकाभेरू रोड पर बद्रीलाल वर्मा के खेत में काम कर रहे एक मजदूर की नजर खेत में पड़ी नवजात पर गई। खेत में एक नवजात बालिका लावारिस हालत में पड़ी हुई थी। मजदूर ने तुरंत खेत मालिक बद्रीलाल वर्मा को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन घंटे पहले ही हुआ था जन्म

Madhya Pradesh News :  डॉक्टर श्याम प्रजापति ने बताया कि जब नवजात को अस्पताल लाया गया, तब वह अत्यधिक ठंडी हो चुकी थी। हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार हुआ है। नवजात बालिका का वजन लगभग 2600 ग्राम है और डॉक्टरों के अनुसार उसका जन्म दो से तीन घंटे पहले ही हुआ था। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.