Betul Road Accident: कार से घर जा रहे थे 5 दोस्त, तभी हो गया ये हादसा, थम गई तीन लोगों की सांसे, हादसा का वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Ads

Betul Road Accident: कार से घर जा रहे थे 5 दोस्त, तभी हो गया ये हादसा, थम गई तीन लोगों की सांसे, हादसा का वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 01:44 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 01:45 PM IST

Betul Road Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बैतूल में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत और दो घायल
  • हादसा तेज रफ्तार कार के क्रेन से टकराने से हुआ
  • भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की

बैतूल: Betul Road Accident होली से पहले मध्यप्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Betul Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, गंज थाना क्षेत्र के रामनगर और गर्ग कालोनी इलाके के रहने वाले पांच दोस्त रात्रि में घर से खाना खाने की बात कह कर निकले थे, रात तकरीबन 3 से 4 बजे के दवरान जब वे वापस आ रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार थाना क्षेत्र के इटारसी रोड पर स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पहले सड़क किनारे खड़ी एक क्रेन मशीन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही दों युवक घायल हो गए थे।

मृतकों के शव और घायलों को कार के गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक हादसे की खबर लगते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। वहीं घायल युवक से भी मुलाकात। फिलहाल पुलिस ने इस घटना में मृत तीनो युवकों की पंचनामा कार्यवाही कर शवो का पीएम करवाकर उन्हें अंतिम क्रिया के लिए परिजनों को शौप दिया है। वही क्षतिग्रस्त कार ओर क्रेन को आगे की कार्यवाही के लिए थाने में ले जाकर खड़ा करवाया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

गंज थाना क्षेत्र के इटारसी रोड पर बसंत पेट्रोल पंप के पास।

हादसे में कितने लोग मारे गए?

हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

कितने लोग घायल हुए हैं?

दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।