Viral Video: नशा, मस्ती और लापरवाही… जान जोखिम में डालकर उफनती भढंगा नदी में कूदे दो युवक, फिर जो हुआ… देखें वीडियो
नशा, मस्ती और लापरवाही... जान जोखिम में डालकर उफनती भढंगा नदी में कूदे दो युवक, फिर जो हुआ... Bhadanga River Viral Video
Bhadanga River Viral Video: बैतूल। देश के कई हिस्सों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कहीं भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं तो कहीं लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस रहा है। इस तरह के माहौल को देखते हुए लोगों से जरूरत पर ही घर से बाहर निकलने और उफनती नदियों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे हैं जो जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं तो कुछ नदी में ही छलांग लगा रहे हैं।
Read More : Tomato Price: खुशी या गम.. राजधानी में सस्ते हुए टमाटर, फिर भी 1 किलो से ज्यादा खरीदी पर लगी रोक! जानिए वजह
ताजा मामला चोपना थाना क्षेत्र के बंगाली कैम्प क्षेत्र से सामने आया है, जहां दो युवक उफनती भढंगा नदी में कूद गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी का बहाव काफी तेज है और दोनों युवक काफी दूर तक ते बहाव के साथ बह रहे हैं। हालांकि कुछ ही देर में दोनों युवक तैर कर किनारे आ गए।
Read More : Gwalior News: ‘मुख्यमंत्री जी मैं आदिवासी हूं, मुझे न्याय दिलाओ…’ बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
इधर जबलपुर के कटंगी के निदान वॉटरफॉल में बहे युवक का शव मिल गया है। बता दें कि, युवक कटनी जिले से पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ आया था। युवक का नाम गोपी ठाकुर बताया जा रहा है, जो रविवार को नहाते समय पानी में बह गया था। मामले की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और लगातार तलाश में जुटी थी, जिसके बाद आज झरने के पास पत्थरो में युवक की लाश मिली। इकलौते भाई गोपी का शव देख दो बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में शोक की लहर छाई हुई है। जबलपुर के कटंगी थाना का यह पूरा मामला बताया जा रहा है।

Facebook


