12th Board Exam Cheating: 12वीं बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन नकल का खेल! कपड़ों में पर्ची छुपाकर पहुंचे इतने छात्र, अंग्रेजी पेपर में रंगे हाथ पकड़े गए, आंकड़ें जानकर उड़ जाएंगे होश

12th Board Exam Cheating: 12वीं बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन नकल का खेल! कपड़ों में पर्ची छुपाकर पहुंचे इतने छात्र, अंग्रेजी पेपर में रंगे हाथ पकड़े गए, आंकड़ें जानकर उड़ जाएंगे होश

12th Board Exam Cheating: 12वीं बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन नकल का खेल! कपड़ों में पर्ची छुपाकर पहुंचे इतने छात्र, अंग्रेजी पेपर में रंगे हाथ पकड़े गए, आंकड़ें जानकर उड़ जाएंगे होश

12th Board Exam Cheating/Image Source: symbolic


Reported By: Harpreet Kaur,
Modified Date: February 11, 2026 / 08:02 am IST
Published Date: February 11, 2026 7:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • पहले दिन ही नकल की बड़ी कार्रवाई!
  • निजी स्कूल से सबसे ज्यादा केस
  • कपड़ों में पर्ची छुपाकर पहुंचे छात्र

भोपाल: 12th Board Exam Cheating:  मध्यप्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल के 7 प्रकरण सामने आए हैं। अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान 7 छात्र नकल करते पकड़े गए जिसके बाद परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मच गया।

बोर्ड परीक्षा में नकल का भंडाफोड़ (Class 12 Board Exam News)

12th Board Exam Cheating:  जानकारी के अनुसार 6 मामले बैरसिया क्षेत्र के एक निजी स्कूल से सामने आए हैं। जांच में पाया गया कि छात्र कपड़ों के अंदर पर्चियां छुपाकर परीक्षा देने पहुंचे थे। सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने के बाद संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता (स्क्वॉड) भेजा गया जहां जांच के दौरान नकल की पुष्टि हुई। वहीं एक मामला सरकारी स्कूल से भी सामने आया है जहां एक छात्र को नकल सामग्री के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड द्वारा सख्त इंतजाम किए गए हैं। 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी निगरानी लगातार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नकल रोकने के लिए आगे भी कड़ी निगरानी जारी रहेगी और दोषी छात्रों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कल से हुई थी 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत (MP Board Exam 2026)

बता दें कि मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा कल से शुरू हो गई है। कक्षा 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय से शुरू हुआ। पूरे प्रदेश में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए। प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 9 लाख 7 हजार और कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल होंगे। भोपाल में कक्षा 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा देंगे। शहर में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।