Aaj ka Mausam MP: जनवरी की सबसे खतरनाक सर्दी का कहर! प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, इन इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम

Ads

Aaj ka Mausam MP: जनवरी की सबसे खतरनाक सर्दी का कहर! प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, इन इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - January 7, 2026 / 08:03 AM IST,
    Updated On - January 7, 2026 / 08:14 AM IST

Aaj ka Mausam MP/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • एमपी में सर्दी का कहर
  • भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
  • आधे प्रदेश में घना कोहरा

भोपाल: Aaj ka Mausam MP:  मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है जबकि कई जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल में जनवरी महीने की सर्दी ने बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जनवरी की सबसे खतरनाक सर्दी! (MP Cold Wave)

ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। वहीं भोपाल, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सीहोर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल और मैहर में भी कोहरे का व्यापक असर देखा गया।

Aaj ka Mausam MP:   मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर जिलों में कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों तक सर्दी और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम जताई है। तेज सर्द हवाओं और कम तापमान के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें

 

"मध्य प्रदेश" में इस साल जनवरी की सर्दी का रिकॉर्ड क्या है?

A: "मध्य प्रदेश" की राजधानी भोपाल में जनवरी महीने की सर्दी ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

"मध्य प्रदेश" में कोहरे और सर्दी का सबसे ज्यादा असर किन जिलों में देखा गया?

A: "मध्य प्रदेश" में ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और भोपाल, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, विदिशा, जबलपुर, रीवा आदि जिलों में कोहरे और कोल्ड वेव का व्यापक असर देखा गया।

"मध्य प्रदेश" में मौसम विभाग ने किस प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं?

A: "मध्य प्रदेश" के भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है, और अगले कुछ दिनों तक सर्दी और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम बताई गई है।