Bhopal Love Jihad Case: मुस्लिम युवक ने नाबालिग छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार, कार में किया कांड, वीडियो भी बनवाया, मामले में हो रहे दंग कर देने वाले खुलासे
Bhopal Love Jihad Case: राजधानी भोपाल में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
bhopal news/ image source: IBC24
- भोपाल में स्कूली छात्रा केस
- दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद
- चौथी थार सहित चार कारें जब्त
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह पूरा मामला लव जिहाद का है, जिसने पूरे इलाके और शहर में सनसनी फैला दी है। पूरा मामला क्या है चलिए विस्तार से बताते हैं।
Bhopal School Girl Case: यह है पूरा मामला
दरअसल, राजधानी भोपाल में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी औसाफ और आरोपी माज को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने घटना की पूरी योजना पहले से बना रखी थी और इसके वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया।
Love Jihad Case: ऐसे दिया कांड को अंजाम
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी औसाफ और पीड़िता गाड़ी के अंदर मौजूद थे। उसी दौरान आरोपी माज ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी के बाहर से कांच के जरिए वीडियो रिकॉर्ड किया। यह खुलासा पूछताछ के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि माज ने वीडियो बनाना पहले से प्लान कर रखा था ताकि बाद में इसका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया जा सके।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
जांच में यह भी पता चला कि माज ने बनाए गए वीडियो को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा किया। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस वजह से पीड़िता मानसिक दबाव में थी और उसे डराया-धमकाया जा रहा था। पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए मुख्य आरोपी औसाफ और माज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की। इस दौरान करीब 70 लाख रुपये मूल्य की चार कारें जब्त की गईं। इनमें से पहली तीन कारें पहले ही सीज की जा चुकी थीं, जबकि अब चौथी लग्जरी थार भी जब्त कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों की खरीद में धन के स्रोत और इससे जुड़े अन्य संदिग्ध नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- HUL Q3 Results: आइसक्रीम कारोबार का डीमर्जर… और मुनाफा अचानक 120% की ऊंचाई पर! कौन सी जादू की रेसिपी लगी?
- Non Veg Ban in Palitana: देश के इस शहर में नॉनवेज पर पूरी तरह से लगा बैन, इस धर्म के लोगों ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है कारण?
- Income Tax Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह IT रेड से मचा हड़कंप, इन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छानबीन जारी

Facebook


