Saubhagya Singh Thakur ka Kafila : माननीय खुद ही भूल गए PM Modi की अपील! 500 गाड़ियों का काफिला लेकर राजधानी पहुंचे भाजपा के ये नेता, वीडियो वायरल होते ही मचा सियासी बवाल

भोपाल में राजनीतिक नियुक्तियों के बाद पदभार ग्रहण करने पहुंचे भाजपा नेताओं के लंबे वाहन काफिलों ने विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जब प्रधानमंत्री वाहन कम इस्तेमाल करने और वर्क फ्रॉम होम की सलाह दे रहे हैं, तो भाजपा नेता ही उनकी अपील का पालन क्यों नहीं कर रहे।

Saubhagya Singh Thakur ka Kafila : माननीय खुद ही भूल गए PM Modi की अपील! 500 गाड़ियों का काफिला लेकर राजधानी पहुंचे भाजपा के ये नेता, वीडियो वायरल होते ही मचा सियासी बवाल

Saubhagya Singh Thakur ka Kafila / Image Source : file

Modified Date: May 12, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: May 12, 2026 5:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सौभाग्य सिंह ठाकुर 500 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे।
  • कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर पीएम की अपील की अनदेखी का आरोप लगाया।
  • विवाद के बाद कुछ नेता स्कूटी और ई-रिक्शा से कार्यक्रम में पहुंचे।

भोपाल : Saubhagya Singh Thakur ka Kafila  एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री आम लोगों से गाड़ियों को कम इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं, लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता ही उनकी इस अपील को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। आखिर बीजेपी के नेता उनकी इस अपील का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं? और कैसे अपने पदभार ग्रहण के दौरान शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं?

Saubhagya Singh Thakur Convoy Video क्या है पूरा मामला?

दरअसल इन दिनों मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है। इन राजनीतिक नियुक्तियों के बाद भाजपा नेता पदभार ग्रहण करने के लिए राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। अधिकांश नेता शक्ति प्रदर्शन दिखाने के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष बनाए गए सौभाग्य सिंह ठाकुर भी लगभग 500 गाड़ियों का काफिला लेकर उज्जैन से भोपाल पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने उठाया सवाल

उनका यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रधानमंत्री की अपील को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं पर सवाल उठने लगे कि आखिर बीजेपी के नेता पीएम की सीख का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं? कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने इसको लेकर कहा कि लगता है कि “प्रधानमंत्री की बात अब उनके ही कार्यकर्ता नहीं सुन रहे हैं। इसी के चलते यह लोग काफिले में भोपाल पहुंच रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री की हर अपील को मानने का काम केवल आम जनता का है? क्या नेताओं को गाड़ियां कम करके एक मिसाल पेश नहीं करनी चाहिए?”

Satyendra Bhushan Singh E-Rickshaw कांग्रेस भ्रम फैलाने के लिए करती है वीडियो वायरल

गौरतलब है कि जब इन काफिलों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेंटवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने काफिला होने की बात को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति काफिला लेकर नहीं पहुंच रहा है, बल्कि एक या दो गाड़ियों में ही आ रहे हैं। वह खुद भी एक गाड़ी से ही चल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने के लिए इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करती है।

वीडियो वायरल होने के बाद बदले नजर आए नेताओं के तेवर

हालांकि जब यह खबरें मीडिया और सोशल मीडिया के सामने आईं तो नेताओं के तेवर बदले नजर आए। मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज अपने बंगले से मंत्रालय के लिए स्कूटी पर सवारी करते नजर आए। वहीं लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बनाए गए सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से अपने पदभार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

प्रधानमंत्री की अपील का पालन सभी को करना चाहिए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का पालन सभी को करना चाहिए। जो लोग भी राजनीतिक नियुक्तियों के बाद पदभार ग्रहण करने आ रहे हैं, उन्हें भी इस अपील का पालन करना चाहिए। अब देखना होगा कि आने वाले समय में जो पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करने के लिए भोपाल पहुंचेंगे, क्या वे प्रधानमंत्री की अपील का पालन करते नजर आएंगे या फिर ऐसे ही काफिलों में आने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.