CM Mohan Yadav meet Kamalnath
भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुखिया डॉ मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की और सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की।