MP Vidhan Sabha Chunav: कांग्रेस नेता के घर मतदाता पर्ची लेकर पहुंचे सीएम शिवराज, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर बांटी मतदाता पर्ची

MP Vidhan Sabha Chunav: कांग्रेस नेता के घर मतदाता पर्ची लेकर पहुंचे सीएम शिवराज, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर बांटी मतदाता पर्ची

MP Vidhan Sabha Chunav: कांग्रेस नेता के घर मतदाता पर्ची लेकर पहुंचे सीएम शिवराज, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर बांटी मतदाता पर्ची

MP Vidhan Sabha Chunav

Modified Date: November 14, 2023 / 11:23 am IST
Published Date: November 14, 2023 11:23 am IST

MP Vidhan Sabha Chunav: मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव के अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है। बीजेपी आज से मध्यप्रदेश में मतदाता पर्ची वितरण का महाअभियान चला रही है और ऐसे में बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता अलग-अलग क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान की पर्ची वितरित कर रहे हैं इसी कड़ी में आज भोपाल में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निवास के पड़ोस की कॉलोनी में पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जाकर मतदान पर्ची बांटी।

Read More: Surajpur News: नहीं थम रहा महतारी वंदन योजना का मामला, महिलाओं को लुभाने भराए जा रहे फर्जी फॉर्म, जाने क्या है पूरा माजरा

MP Vidhan Sabha Chunav:इस दौरान सीएम के साथ भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी भगवान दास सबनानी और उनके समर्थक भी मौजूद थे। शिवराज ने मतदाताओं को पर्ची देकर भाजपा के समर्थन में वोट की अपील भी की है। सीएम कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के घर भी पहुंचे और यहां उन्होंने गोविंद गोयल को दिवाली की शुभकामनाएं दी और पूरे परिवार की मतदाता पर्ची उन्हें सौंपी।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में