भोपाल: देश भर में मानसून जाने के कगार पर है। देश के कई राज्यों में अब ठंड का असर दिखने लगा हैं। ऐसे में किसान अपने खेतों खाद को छीट कर फसल की के उपजाउपन और पैदावार बढ़ाते हैं। लेकिन यहां मामला थोड़ा बिगड़ा है, आम तौर पर खाद्य सामग्री की सरकारी दुकानों से ही किसान खाद भी लेता हैं। लेकिन यहां किसानों को खाद खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियो की एक मीटिंग बुलाई थी। जिसमें अधिकारियों को जम कर डपट लगाई हैं। >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
सीएम शिवराज ने कही ये बात
आपको बता दें कि आज की आयोजित मीटिंग में किसानों से जुड़ी समस्या को बताया गया। साथ ही साथ अधिकारी प्रजेंटेशन के माध्यम उसे प्रस्तुत कर ही रहे थे तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे प्रजेंटेशन नहीं देखना है। आप लोग इस बात का ध्यान दें कि शिकायतें ना आएं, जो भी वितरण किया जा रहा है। उसकी व्यवस्थाओं को सुधारें, और जो शिकायतें आई हैं उनका निराकार करें।
अधिकारियों ने कही ये बात
अधिकारियों ने सीएम को मध्य प्रदेश के तीन जिलो में खाद के सुचारु रुप से वितरण ना होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद सीएम उन आई दिक्कतों को शुधारने की बात कह रहे हैं। जिसके बाद मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले साल खाद वितरण में कोई दिक्कत देखने नहीं आई थी। तो इस साल ऐसा होने की क्या वजह हैं। आगे सचिव ने कहा कि संयुक्त प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। आप सभी लोगों को मिल कर मॉनीटरिंग और माइक्रोमैनेजमेंट करना जरुरी हैं।