संविदा कर्मियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का लाभ, 100 फीसदी मिलेगा मानदेय

Ads

संविदा कर्मियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का लाभ : Contract workers will also get the benefit of compassionate appointment

  •  
  • Publish Date - July 4, 2023 / 04:46 PM IST,
    Updated On - July 4, 2023 / 04:48 PM IST

भोपाल । सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की जनता के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला है। सीएम ने संविदा कर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान किए है। अब संविदा कर्मियों को भी रिटायर्डमेंट के बाद पेंशन मिलेगी। उन्हें स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा और मानदेय 100% मिलेगा। सीएम ने आगे कहा नियमित कर्मचारी के समान अवकाश का लाभ मिलेगा। साथ ही ग्रेज्यूटी मिलेगी औऱ  नई भर्तियों पर 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : अब संविदाकर्मियों को मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का लाभ, सीएम ने की सौगातों की बरसात

मातृत्व अवकाश का भी संविदा कर्मी लाभ उठा सकेंगे। EL, CL  के साथ कटा हुआ वेतन वापस दिया जाएगा। सीएम ने आगे कहा हर साल संविदा प्रक्रिया ठीक नही। हर साल रिन्यूअल प्रथा को समाप्त किया जा रहा है। साथ ही नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा।