Good News for Farmers: इस बार 5328 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, खुद सीएम ने किया ऐलान, नवरात्रि में किसानों को मिली बड़ी सौगात

Ads

Good News for Farmers: इस बार 5328 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, खुद सीएम ने किया ऐलान, नवरात्रि में किसानों को मिली बड़ी सौगात

  •  
  • Publish Date - September 26, 2025 / 09:11 AM IST,
    Updated On - September 26, 2025 / 09:11 AM IST

Good News for Farmers: इस बार 5328 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, खुद सीएम ने किया ऐलान / Image: Niti Ayog

HIGHLIGHTS
  • सोयाबीन का MSP ₹5328
  • फसल क्षति का मुआवजा
  • भावांतर भुगतान योजना के तहत बोनस की राशि सीधे किसानों के खाते में

भोपाल: Good News for Farmers मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा रोग के कारण खराब हुई है, ऐसे सभी क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के बाद किसानों को सोयाबीन की फसल की क्षति का समुचित मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी 5328 रुपए निर्धारित किया गया है। मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा। किसी भी किसान को घाटा नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में धान पर भी बोनस बढ़ाया गया है। किसानों को भावांतर भुगतान योजना से उनके खाते में बोनस का पैसा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम दर पर फसल बिकती है तो भावान्तर की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों की जिदंगी बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी जा रही है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए लाड़ली बहनों को दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास योजनाएं चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास धन की कमी नहीं है।

Good News for Farmers मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत जैसीनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि के साथ ही पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश को हम दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पहले नंबर पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मध्यप्रदेश में किसानों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला खोलने पर किसानों को लभगग 40 लाख रुपए की राशि मुहैया कराई जा रही है। इसमें 10 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिनके घर गाय है, वह गोपाल है, मध्यप्रदेश का हर बच्चा कृष्ण है। भगवान श्रीकृष्ण हो या भगवान श्रीराम इनके जीवन का एक-एक प्रसंग हम सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम दीनदयाल भी है, दीनदयाल यानि गरीब से गरीब आदमी की चिंता करने वाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी गरीबों की चिंता कर रही है। पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने गाय और मोर पंख का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौवंश हत्या को प्रतिबंधित करने का सख्त कानून बनाया है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त सजा का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार ने गाय के संरक्षण के लिए प्रति गाय 40 रुपए प्रतिदिन तक का खर्च बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज मैं बुंदेलखंड की धरती पर आया हूं तो मुझे अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की यह धरती हीरों, वीरों और महावीरों की धरती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए देश भक्ति की मिसाल पेश की है।समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता संकल्प कार्यक्रम एवं सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से गैस कनेक्शन घर-घर तक मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसकी शुरुआत आज जैसीनगर से हो रही है।

ये भी पढ़ें

सोयाबीन की फसल का "कितना" MSP निर्धारित किया गया है?

सोयाबीन की फसल के लिए ₹5328 प्रति क्विंटल का MSP निर्धारित किया गया है

क्या "किसान" को खराब हुई फसल का मुआवजा मिलेगा?

हाँ, अतिवृष्टि या रोग से खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जा रहा है, जिसके बाद किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाएगा

किसानों को "धान" पर बोनस कैसे मिलेगा?

धान पर बोनस की बढ़ी हुई राशि किसानों को भावांतर भुगतान योजना के माध्यम से उनके खाते में दी जाएगी

"लाड़ली बहनों" को बढ़ी हुई राशि कब से मिलेगी?

लाड़ली बहनों को दीपावली की भाईदूज से हर माह ₹1500 की राशि दी जाएगी

"गौशाला" खोलने के लिए सरकार कितनी राशि दे रही है?

गौशाला खोलने पर किसानों को लगभग ₹40 लाख की राशि मुहैया कराई जा रही है, जिसमें ₹10 लाख तक का अनुदान शामिल है