Home » Madhya Pradesh » #IBC24MINDSUMMIT: 36 thousand temples were demolished to build mosques in India! Swami Akhileshwaranand Giri said something big on the stage of IBC24
#IBC24MINDSUMMIT : भारत में 36 हजार मंदिरों को तोड़कर बनाया गया था मस्जिद! स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने आईबीसी24 के मंच पर कही बड़ी बात
Ads
#IBC24MINDSUMMIT : भारत में 36 हजार मंदिरों को तोड़कर बनाया गया था मस्जिद! स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने आईबीसी24 के मंच पर कही बड़ी बात
भोपाल : #IBC24MINDSUMMIT : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार यानी आज देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।
IBC24 ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ के सेशन में स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाया गया था के मुद्दे पर चर्चा की गई थी। आज एक तरफ अधिकारों की दुहाई देने की बात आ गई है। कि जो-जो स्थान जहां हाथतियों ने मंदिर हटाकर मस्जिद बनाई है। उनको हम पाएंगे इस पर बहश छिड़ी है। क्या ये सही प्रतिस्पर्धा है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, भारत का ऐतिहासिक सच, इस भू-भाग का ऐतिहासिक सच इसको जाने बिगर हम कितनों नारे लगा लें, लेकिन इस देश के साथ न्याय नहीं हो सकता। इसलिए सबसे पहले भारत के पारंपरिक सच को समझना बहुत जरूरी है।
#IBC24MINDSUMMIT : उन्होंने कहा कि, लोगों ने धर्म की उपेक्षा करना शुरू कर दिया, आध्यत्म की उपेक्षा करना शुरू कर दिया इसलिए सात समंदर पार करके आक्रमणकारी हमारे देश में आ गए। इसलिए हमारी अपनी अवसावधानी, हमारे अपने संगठन का कमजोर होना ये सनातन के दुश्मनों को आमंत्रित करने का रास्ता देता है।