Indore Airport Flight Divert News / Image Source : IBC24 / FILE
भोपाल : Indore Airport Flight Divert News इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब रनवे की रीकारपेटिंग के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई। नियमित निरीक्षण के दौरान सिविल इंजीनियरिंग टीम को रनवे के एक हिस्से में बिटुमिन (डामर) की परत ढीली मिली। विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षा मानकों के तहत तुरंत रनवे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया, जिसके कारण एहतियातन इंदौर आने वाली उड़ानों को भोपाल डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।
इस तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की दो प्रमुख उड़ानें प्रभावित हुई। Flight diverted to Bhopalदिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट संख्या 6E6605 और रायपुर से इंदौर आने वाली फ्लाइट संख्या 6E6219 को सुरक्षित लैंडिंग के लिए भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमानों के अचानक डायवर्ट होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचने में असुविधा का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट प्रबंधन को तत्काल स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सक्रिय होना पड़ा।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिविल इंजीनियरिंग टीम ने रनवे की मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा किया।Indore News सुरक्षा जांच के बाद जब रनवे को दोबारा परिचालन के लिए उपयुक्त घोषित किया गया, तब जाकर दोनों उड़ानों को इंदौर के लिए रवाना किया गया। फिलहाल, इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन फिर से सुचारू हो गया है और यात्री सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-