LPG Cylinder Booking News: ‘एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन?’.. जानें कीमतों में इजाफे के बाद मोदी सरकार ने लिए क्या बड़े फैसले..

LPG Cylinder Booking Time Period Increased: एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी वृद्धि, बुकिंग अवधि बढ़ी, पेट्रोल-डीजल सुरक्षित, सरकार ने स्टॉक बढ़ाया।

LPG Cylinder Booking News: ‘एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन?’.. जानें कीमतों में इजाफे के बाद मोदी सरकार ने लिए क्या बड़े फैसले..

LPG Cylinder Booking Time Period Increased || Fortune India File

Modified Date: March 9, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: March 9, 2026 7:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60-114.5 रुपये बढ़ोतरी
  • बुकिंग अवधि बढ़ाकर 25 दिन की गई: सरकारी सूत्र
  • पेट्रोल-डीजल कीमतों में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं: सरकारी सूत्र

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के बीच शनिवार को घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की भारी वृद्धि की गई है। (LPG Cylinder Booking Time Period Increased) हालांकि, सरकारी सूत्रों ने तुरंत स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पास इस बोझ को सहने के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता है।

एक साल से भी कम समय में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। एक साल से भी कम समय में कीमत में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है।

उज्ज्वला योजना के 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को भी इतनी ही वृद्धि झेलनी होगी। उन्हें अब 300 रुपये की सब्सिडी के बाद प्रति सिलेंडर 613 रुपये देने होंगे। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि आवश्यक थी। (LPG Cylinder Booking Time Period Increased) उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी के बावजूद वर्तमान दर लागत के बराबर होने के लिए आवश्यक 1,050 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से काफी कम है।

सरकार ने शुरू किये राहत के प्रयास

इस पूरे बढ़ोतरी पर सरकार की भी बारीक नजर हैं। सरकार जल्द से जल्द आम लोगों को राहत देने का प्रयास कर रही हैं। सरकारी सूत्रों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए एलपीजी बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने अब 15 दिनों में एलपीजी सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है। सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है और कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता देने का निर्देश भी जारी किया है। घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। इसके अलावा एलपीजी पार्टनर्स की तलाश की जा रही है और अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नॉर्वे जैसे देशों ने एलपीजी बेचने के लिए संपर्क किया है।

इसी तरह पेट्रोल-डीजल को लेकर संभावित संकट पर सरकारी सूत्रों का कहना है कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं है क्योंकि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है। जब तक कच्चे तेल की कीमतें 130 अमेरिकी डॉलर से अधिक नहीं हो जातीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं है। हमें उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमतें लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल रहेंगी। देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी की कोई समस्या नहीं है। (LPG Cylinder Booking Time Period Increased) होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर के मार्गों से कच्चे तेल की खरीद में तेजी लाई गई है। भारत के पास विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) का पर्याप्त स्टॉक है और भारत एटीएफ का उत्पादक और निर्यातक है, इसलिए एटीएफ को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अन्य देशों की तुलना में भारत बेहतर स्थिति में है और कई देशों ने स्टॉक का जायजा लेने के लिए भारत से संपर्क किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown