MP IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंत्रालय से बाहर हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी, बने नरोन्हा अकादमी के महानिदेशक

Ads

MP IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंत्रालय से बाहर हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी, बने नरोन्हा अकादमी के महानिदेशक

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 06:58 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 06:58 AM IST

MP IAS Transfer | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • डॉ. राजेश राजौरा को नई जिम्मेदारी
  • नरोन्हा प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बने
  • सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश

भोपाल: MP IAS Transfer मध्यप्रदेश में देर रात प्रशासनिक तबादला हुआ है। यहां 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार राजौरा को आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल का महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। (IAS Transfer News) 

MP IAS Transfer सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि डॉ. राजेश कुमार राजौरा को उनकी नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से पदस्थ किया गया है। यह आदेश मप्र के राज्यपाल के नाम से और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा जारी किया गया है।

डॉ. राजौरा अब तक नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक तथा जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें मंत्रालय से हटाकर नरोन्हा प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

डॉ. राजेश कुमार राजौरा कौन हैं?

1990 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी, जिन्होंने कई विभागों में जिम्मेदारी निभाई है।

उन्हें नई जिम्मेदारी कहां दी गई है?

आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के महानिदेशक।

आदेश किसने जारी किया है?

सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्यपाल के नाम से और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा।