mp municipal election results: जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आगे, भोपाल के रुझानों में इस दल ने बनाई बढ़त

Ads

जबलपुर नगर निगम में 2 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अन्नू 3836 से आगे चल रहे हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 19761 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 15925 वोट मिले हैं।

  •  
  • Publish Date - July 17, 2022 / 10:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

mp municipal election results: सतना/इंदौर/ग्वालियर। मध्यप्रदेश निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। आज ​नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। मतगणना के लिए पर्यात सुरक्षा के इंतेजाम किए गए हैं। भोपाल नगर निगम के लिए डाक मतपत्र की काउंटिंग शुरू हो गई है। ताजा रुझानों के अनुसार सतना, ग्वालियर, इंदौर निगम में भाजपा मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  mp municipal election results: विदिशा, ग्वालियर और भोपाल के रुझान आए सामने, बीजेपी नेता और पुलिस के बीच हुई बहस 

जबलपुर नगर निगम में 2 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अन्नू 3836 से आगे चल रहे हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 19761 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 15925 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें: mp municipal election results: इन तीन निगमों में भाजपा मेयर प्रत्याशी आगे, देखें रुझान और नतीजे 

mp municipal election results: भोपाल नगर निगम में ईवीएम मशीन से काउंटिंग जारी है। पार्षदों का रुझान आना शुरू
हो गया है। वार्ड क्रमांक 2 में कांग्रेस आगे है। बीजेपी को मिले 30 वोट, कांग्रेस को मिले 506 वोट मिले है। वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस 62 वोटों से आगे चल रही है। वार्ड नंबर 5 कांग्रेस 100 वोटों से आगे है।

राजगढ़ नगर पालिका में रुझान और परिणाम सामने आए हैं जो इस प्रकार हैं—

वार्ड 1 से भाजपा आगे
वार्ड 2 से भाजपा आगे
वार्ड 3 कांग्रेस आगे
वार्ड 4 से बीजेपी जीती
वार्ड 5 से भाजपा जीती
वार्ड 6 से कांग्रेस जीती
वार्ड 7 से भाजपा आगे
वार्ड 8 से निर्दलीय आगे
वार्ड 9 से भाजपा जीती
वार्ड 10 से भाजपा आगे
वार्ड 11 से बीजेपी जीती
वार्ड 12 से बीजेपी जीती
वार्ड 13 से भाजपा आगे
वार्ड 14 से भाजपा आगे
वार्ड 15 से निर्दलीय आगे

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Nikay Chunav Result 2022 Live : 11 महापौर सहित 133 नगरीय निकायों का आज रिजल्ट….

विदिशा नगर पालिका में कुल 39 वार्ड हैं जिनमें से 25 वार्डों में भाजपा आगे हैं। वहीं 9 में कांग्रेस को बढ़त हैं, 5 में निर्दलीय आगे चल रहे हैं।