MP Sarkari Karmchari News: अब हर जिले के सरकारी दफ्तरों में बढ़ने वाली है सख्ती, सीएम खुद… अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बहुत जरूरी खबर
Ads
MP Sarkari Karmchari News: मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मंत्रालय में सख्ती के बाद अब प्रदेश के जिलों में भी सरकारी दफ्तरों में समय पर उपस्थिति को लेकर कड़ा रुख अपनाया जा रहा है।
MP Sarkari Karmchari News: भोपाल: मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मंत्रालय में सख्ती के बाद अब प्रदेश के जिलों में भी सरकारी दफ्तरों में समय पर उपस्थिति को लेकर कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के बाद अब सरकार जिलों के कार्यालयों पर भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि सरकारी कामकाज समय पर हो सके और जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
Sarkari Karmchari News: कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थिति की मॉनिटरिंग शुरू हो सकती है
बताया जा रहा है कि सोमवार से जिलों में भी कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थिति की मॉनिटरिंग शुरू हो सकती है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी पर नजर रखी जाएगी। सरकार की ओर से यह सुनिश्चित करने की तैयारी है कि सभी अधिकारी तय समय पर कार्यालय पहुंचे और पूरे समय तक दफ्तर में उपस्थित रहें। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था तैयार की जा रही है और संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Madhya Pradesh Government Office: मुख्यमंत्री कभी भी ले सकते हैं किसी भी जिले का ब्यौरा
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कभी भी किसी भी जिले के कार्यालयों की स्थिति का ब्यौरा मांग सकते हैं। अधिकारियों की समय पर उपस्थिति और कार्यालयीन कामकाज की जानकारी सीधे ली जा सकती है। इसलिए जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। सरकार का साफ संदेश है कि कार्यालय में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है और जनता से जुड़े कामों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल मुख्यमंत्री पहले ही मंत्रालय के साथ सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दे चुके हैं। इन निर्देशों के बाद से ही सभी विभागों में सख्ती बढ़ गई है और अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं। अब इसी व्यवस्था को जिलों तक लागू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तरों में अनुशासन बना रहे और आम लोगों के काम समय पर पूरे हो सकें।