Madhya Pradesh Me Baarish Hogi ki Nahi : MP के मौसम पर IMD की बड़ी भविष्यवाणी! मौसम रहेगा साफ या होगी झमाझम बारिश? जानिए कब बदलेगा मिजाज

Madhya Pradesh Me Baarish Hogi ki Nahi : MP के मौसम पर IMD की बड़ी भविष्यवाणी! मौसम रहेगा साफ या होगी झमाझम बारिश? जानिए कब बदलेगा मिजाज

Madhya Pradesh Me Baarish Hogi ki Nahi : MP के मौसम पर IMD की बड़ी भविष्यवाणी! मौसम रहेगा साफ या होगी झमाझम बारिश? जानिए कब बदलेगा मिजाज

Madhya Pradesh Me Baarish Hogi ki Nahi :

Modified Date: July 13, 2026 / 08:27 am IST
Published Date: July 13, 2026 8:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में पिछले 5 दिनों से भारी बारिश का दौर थमा हुआ है।
  • आज 22 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  • 16 जुलाई से नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने के बाद तेज बारिश लौट सकती है।

भोपाल : Madhya Pradesh Me Baarish Hogi ki Nahi :  मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदेशभर में भारी बारिश पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। Mp Monsoonपिछले 5 दिनों से मानसून की चाल सुस्त होने के कारण अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के किसी भी हिस्से में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि 22 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया गया है।

22 जिलों में हल्की बौछारें पड़ने के आसार

आज जिन 22 जिलों में हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं, उनमें सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और उमरिया शामिल हैं। MP Me Barish Ka Alert इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन सहित कई प्रमुख शहरों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश थमने और बादलों की आवाजाही के बीच दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

16 जुलाई से राज्य में नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने के आसार

Madhya Pradesh Rain Alert मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 16 जुलाई से राज्य में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने के आसार हैं। इस नए सिस्टम के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर लौट सकता है। विशेष रूप से 16 जुलाई के बाद पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.