Reported By: Sakshi Tripathi
,MP Weather Update News / Image Source : AI GENERATED
भोपाल : MP Weather Update News मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है। इस बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है।
प्रदेश में इस समय छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रिकॉर्ड किए गए हैं, जहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है। धूप और गर्म हवाओं के को देखते हुए मौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के 11 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 4 दिन तक प्रदेश में हीटवेव यानी लू का यह दौर इसी तरह जारी रहने की पूरी संभावना है।