Home » Madhya Pradesh » MPPSC State Service Mains Exam 2025 Delayed Due to Pending High Court Case
MPPSC Mains Exam 2025 : MPPSC अभ्यर्थियों को बड़ा झटका! इस वजह से मेंस परीक्षा पर लगा ब्रेक, हाईकोर्ट में फंसा मामला, जानें कब तक रहेगा स्थगित
Ads
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मेंस परीक्षा 2025 हाईकोर्ट में लंबित मामले के कारण फिलहाल स्थगित है। नियम 2015 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के चलते परीक्षा प्रक्रिया अटक गई है।
भोपाल : MPPSC Mains Exam 2025 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मेंस परीक्षा 2025 का मामला जबलपुर उच्च न्यायालय में लंबित है। यह मेंस परीक्षा नियम 2015 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के कारण कानूनी उलझन में फंसी है। यह परीक्षा जून 2025 में प्रस्तावित थी लेकिन मामला कोर्ट में जाने के बाद से मुख्य परीक्षा स्थगित है। एमपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इसके अलावा अन्य जितनी भी परीक्षाएं हुईं है उनके रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे।
158 पदों पर होनी है भर्ती
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की राज्य सेवा मेंस परीक्षा 2025 का आयोजन कब होगा ये सवाल अभी भी बना हुआ है। MPPSC News यह परीक्षा जून 2025 से स्थगित है और मामला अभी भी उच्च न्यायालय में लंबित है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 158 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2025 में आ चुका है। करीब 4700 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए थे। इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियम 2015 को चुनौती दी। यह नियम कहता है कि जिस अभ्यर्थी ने किसी भी स्तर पर चाहे उम्र हो या कटआफ हो आरक्षण संबंधी राहत ली है। उसे अधिक नंबर आने पर भी अनारक्षित कैटेगरी में शिफ्ट नहीं कर सकते हैं और वह अपनी आरक्षण कैटेगरी में ही रहेगा।
अंतिम निर्णय के बाद ही प्रक्रिया बढ़ेगी आगे
फिलहाल इस मामले की कुछ दौर की सुनवाई हो चुकी है लेकिन उच्च न्यायालय से अंतिम आदेश नहीं हुए है। आयोग का तर्क है कि न्यायालय में वह बराबर अपना पक्ष रख रहा है लेकिन न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्राचार्य तकनीकी शिक्षा परीक्षा हो चुकी है। सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 के इंटरव्यू जारी है।
MPPSC State Service Exam इस वजह से हो रही भर्ती प्रक्रिया में देरी
फूड सेफ्टी ऑफिसर के अंतिम चयन परिणाम और सहायक प्राध्यापक भूगोल परीक्षा के साक्षात्कार 27 अप्रैल से जारी है तो इन सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का अंतिम चयन परिणाम जल्द जारी करने का प्रयास है। बहरहाल एमपीपीएससी लगातार भर्ती परीक्षा प्रक्रियाओं का संचालन कर रहा है लेकिन कोर्ट में लंबित मामलों के कारण ये भर्ती प्रक्रियाओं में देरी हो रही है।