भोपालः Qurbani ka Video पूरे देश में कल यानि 29 जून को आपसी भाई चारे का पर्व ईद मनाया जाएगा। ईद पर्व के लिए भोपाल वक्फ बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी किया है साथ ही मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि नियमों का पालन करें। बता दें कि वक्फ बोर्ड की ओर से पहली बार ऐसा निर्देश जारी किया गया है।
Qurbani ka Video वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल ने कहा है कि प्रदेश भर के मस्जिद, दरगाह, ईदगाह, मजार, कर्बला, कब्रिस्तान, मदरसा, स्कूल समेत लगभग 15000 संपत्तियां वक्फ बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत है, जिनके लिए यह नियम जारी किए गए हैं। ईदुल अजहा इस्लाम का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जिसके चलते प्रबंध समितियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।