#FaceToFaceMadhyaPradesh
#FaceToFaceMadhyaPradesh: भोपाल। 24 के चुनाव के सबसे बड़े चरण के एक दिन पहले देश के दो बड़े नेताओं ने अपने ढंग से लोगों से बात की। राहुल गांधी ने वीडियो के जरिए पार्टी वर्कर्स को संबोधित किया तो पीएम मोदी ने चिट्ठी का सहारा लिया। वीडियो में कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई थी तो चिट्ठी में अपने कामकाज का ब्यौरा और इमोशनल टच, तो इसी विषय पर करेंगे चर्चा कि आखिर मौके पर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का फॉर्मूला कितना कारगर साबित होगा। लेकिन दर्शकों के लिए एक रिपोर्ट पहले दिखाते हैं।
Read more: Leopard Death: खेत में लगाए गए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, किसान हिरासत में…
पहले चरण के वोटिंग को अब कुछ घंटों का वक्त बाकी है। चुनावी दांव की आखिरी रात और अपने वोटर से कहने को आखिरी बात। राहुल ने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा तो मोदी ने अपने प्रत्याशियों को लिखी भावुक चिट्ठी। हिंदी में लिखी मोदी की इस चिट्ठी में प्रत्याशियों को संसद में पहुंचने की बात है। 10 सालों के कामकाज की चर्चा है और सबसे अहम उज्जवल भविष्य का हवाला दिया। चिट्ठी लिखी तो प्रत्याशियों को थी, लेकिन अपील वोटर से है। सियासत का ये ढंग भी गजब है।
#FaceToFaceMadhyaPradesh: राहुल अंग्रेजी में बोले। कार में चलते वीडियो शूट किया। कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बताया, कांग्रेस की रीढ़ बताई, कांग्रेस का डीएनए बताया। घोषणा पत्र को फैंटेस्टिक बताया।हालांकि दोनों दल एक दूसरे के इस वीडियो और लेटर पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। 48 घंटे पहले चुनावी प्रचार की गाइडलाइन का ये तोड़ भी ठीक ही है। देश के दो बड़े दल, दो बड़े नेता। आशाओं का आसमान। भावनाओं का ज्वार, घोषणाओं की स्पर्धा.. वादों की दौड़। अब यह मतदाताओं को तय करना है। चुनाव के इस जंबो चरण में उन्हें अंग्रेजीदां वीडियो पसंद आएगा या भावनाओं से भरी चिट्ठी।