दुकानदार की होशियारी बनी गले की फांस, पड़ गई जीएसटी की रेड, चोरी-छिपे कर रहा था ये काम

Ads

दुकानदार की होशियारी बनी गले की फांस, पड़ गई जीएसटी की रेड The shopkeeper's smartness became a snare, GST got raided, doing this work secretly

  •  
  • Publish Date - September 22, 2022 / 07:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

GST RAID ON PAN MASALA SHOP भोपाल: आपने कई तरह की छापे मारी सुनी और देखी होगी।  लेकिन आज जिस छापे मारी के बारे में बताने वाले ऐसी छापे मारी ना तो आपने कहीं सुनी होगी ना ही देखी होगी। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जहां एक पान मसाला दुकान में जीएसटी का छापा पड़ गया । छापे मारी की मुख्य वजह बिना टैक्स दिए, कई ब्रांंज के सिगरेट बेचना बताया गया है। दुकान का नाम कृष्णा पान पैलेस है, जो कि भोपाल के बैरागढ़ में स्थित है। जीएसटी विभाग ने कार्रवाई शुरु कर दी है। जीएसटी विभाग का कहना है कि आरोपी कई महंगे ब्रांड की सिंगरेट बेचता है। जिसे अलग अलग जगह से मंगवाता था लेकिन, होशियारी कर टैक्स पटाने से बच जाता था। हमारी कई दिनों से नजर बरकरार थी। हमने जैसे ही इस बार का स्टॉक देखा छानबीन शुरु कर दी। आपको बता दें कि आरोपी की दुकान बैरागढ़ में एक पॉपुलर दुकान है। जहां काफी मात्रा में सिगरेट, पानमसाला इत्यादी बेंचे जाते हैं। जीएसटी यह भी हिदायत दी है, हमारी खोज अभी भी जारी है। हम उस आरोपी तक भी पहुंचेंगे जिसने इसको बिना जीएसटी के सामान बेचा है। हालाकि पक्का बिल ना होने पर हमारे पर एक्शन लेने के चांस कम हो जाते है। लेकिन पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Read More:22 September Live Update: 27 सितंबर को जापान जाएंगे PM मोदी, शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल