Reported By: Sakshi Tripathi
,Giribala Singh Bail Hearing / Image Source / screengrab
भोपाल : Giribala Singh Bail Hearing : जबलपुर हाई कोर्ट में आज त्विषा शर्मा डेथ केस को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे आरोपी सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। गिरिबाला सिंह को जवाब पेश करने के लिए कोर्ट से जो 2 दिन की मोहलत मिली थी, वह आज पूरी हो रही है। इस मामले में कोर्ट आज यह तय कर सकता है कि गिरिबाला सिंह की बेल जारी रहेगी या फिर उन्हें जेल जाना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरिबाला सिंह की तरफ से बीते 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उसी दिन उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। अब इस अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर राज्य सरकार और मृतका त्विषा शर्मा के पिता व परिजनों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को अपना पक्ष और जवाब रखने के लिए 2 दिन का समय दिया था, जिसकी समय सीमा आज समाप्त हो रही है।
त्विषा शर्मा मामले में सास गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने को लेकर आज जबलपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आ सकता है। राज्य सरकार और परिजनों की ओर से दायर इस याचिका पर आज दोपहर ठीक 2:30 बजे सुनवाई शुरू होगी, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।