Ujjain Bypass Rail Line : उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब नहीं होगा ट्रेनों में घंटों इंतजार, रेल मंत्रालय ने दी इस मास्टर प्लान को मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार

Ads

रेल मंत्रालय ने नईखेड़ी–चिंतामन गणेश को जोड़ने वाली 8.60 किमी लंबी उज्जैन बायपास रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने और ट्रेनों की देरी कम करने में अहम भूमिका निभाएगी।

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 06:12 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 06:17 PM IST

Ujjain Bypass Rail Line /Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • 8.60 किमी लंबी उज्जैन बायपास रेल लाइन को आधिकारिक स्वीकृति।
  • सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन में मिलेगी बड़ी राहत।
  • ट्रेनों को रिवर्स करने की जरूरत खत्म, देरी की समस्या होगी कम।

भोपाल : Ujjain Bypass Rail Line  रेल मंत्रालय ने 8.60 किलोमीटर लंबी नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली उज्जैन बायपास लाइन को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

सिंहस्थ-2028 के लिए मील का पत्थर

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x बताया कि यह बायपास लाइन ‘सिंहस्थ-2028’ के दौरान देश-दुनिया से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के आवागमन को अत्यधिक सुगम बनाएगी। Indian Railways News इस वैकल्पिक मार्ग के उपलब्ध होने से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा।

ट्रेनों की देरी से मिलेगी निजात

इस नई रेल लाइन के शुरू होने का सबसे बड़ा तकनीकी लाभ यह होगा कि अब उज्जैन से ट्रेनों को वापस मोड़ने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। Ujjain Bypass Rail Line इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ट्रेनों में होने वाले विलंब की समस्या भी दूर होगी। उज्जैन के समीप एक मजबूत वैकल्पिक रेल मार्ग मिलने से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का संचालन और बेहतर हो सकेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 

उज्जैन बायपास रेल लाइन की लंबाई कितनी है?

यह बायपास लाइन लगभग 8.60 किलोमीटर लंबी होगी, जो नईखेड़ी और चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ेगी।

इस परियोजना से क्या लाभ होगा?

इससे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और ट्रेनों की देरी में कमी आएगी।

सिंहस्थ-2028 में यह लाइन क्यों महत्वपूर्ण है?

सिंहस्थ-2028 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। यह बायपास लाइन उनके आवागमन को सुगम और व्यवस्थित बनाने में सहायक होगी।